Published On : Mon, Dec 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

रेत तस्करी में कामठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक टेकचंद सावरकर के बेटे का टिप्पर जब्त

Advertisement

नागपुर. कामठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक टेकचंद सावरकर के पुत्र भूषण सावरकर का टिप्पर रेत तस्करी के मामले में जब्त किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर मारोडी-निरया रोड पर यह कार्रवाई की गई. जानकारी के अनुसार, तलाठी एमसी सोनटक्के और महेश फुलवानी को जानकारी मिली कि टिप्पर (एमएच40/बीजी-9513) से अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में रेत ले जाई जा रही है.

जानकारी मिलते ही दोनों ने मारोडी में फिल्डिंग लगाई. कुछ ही देर में वहां से उक्त नंबर का टिप्पर आता दिखा. उसे रोककर जांच करने पर 3 ब्रास रेत मिली. टिप्पर के ड्राइवर देवलीपार निवासी शंकर आनंदराव भलावी ने बताया कि यह ट्रक भूषण टेकचंद सावरकर का है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

रेत परिवहन को लेकर आवश्यक अनुमति को लेकर वह कुछ जवाब नहीं दे सका. ऐसे में तुरंत टिप्पर को मौदा थाने ले जाकर जब्त कर लिया गया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.