Published On : Tue, Oct 30th, 2018

रेत माफ़िया ने नायब तहसीलदार को टिप्पर से रौंदने का किया प्रयास

Advertisement

बिना रॉयल्टी चुकाए शहर में रेती लाने वालों को पकड़ने के लिए तैनात थे राजस्व विभाग के अधिकारी

 

नागपुर: भंडारा से अवैध रूप से उत्खनन कर नागपुर रेत ला रहे वाहन चालक ने राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार को वाहन के नीचे रौंदने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह नागपुर-गढ़चिरोली मार्ग पर उमरेड के पास रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह राजस्व विभाग के अधिकारी वाहनों की जाँच कर रहे थे। इस दौरान एमएच 40 बीजे -0424 क्रमांक के टिप्पर पर जाँच कर रहे अधिकारियों को शक हुआ। नायब तहसीलदार योगेश शिंदे ने टिप्पर को रोकने का इशारा किया। लेकिन वाहन के ड्राईवर ने स्पीड़ बढ़ाते हुए वाहन शिंदे पर चढाने का प्रयास किया।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने जल्द सड़क किनारे छलांग लगाकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। इतने में ही पास खड़े उमरेड के तहसीलदार प्रमोद कदम टिप्पर को रोकने के लिए उस पर झूल गए। और वह 15 किलोमीटर तक लटके ही रहे। जिसके बाद वाहन की गति धीरे हुई तो उन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई। इस घटना की खबर उनके कार्यालय में लगी जिसके बाद तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने काम बंद कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया। इस घटना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना में तहसीलदार और नायब तहसीलदार की जान बाल बाल बची। लेकिन ये घटना बताई है की शहर में अवैध कामो से जुड़े आरोपियों से हौसले कितने बुलंद है।

Advertisement

उच्च न्यायालय ने नागपुर जिले में रेती घाटों की नीलामी प्रक्रिया में रोक लगाई है। जिस वजह से बड़े पैमाने पर बिना रॉयल्टी चुकाए रेत भंडारा से शहर में लायी जाती है। जिसकी जाँच के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी शहर की सीमाओं में जाँच पड़ताल करते है। लेकिन मंगलवार को हुए घटनाक्रम में दो अधिकारियो की जान जाते जाते बची।

Advertisement
संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश बरकरार!

संविधान चौक पर युवाओं का महासैलाब! कई समर्थक हिरासत में, लेकिन जोश...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews  #nagpurnews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #LatestNews #NewsUpdate

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV #TheftCase #PoliceAction

CCTV ने खोला ऑटो चालक का राज! #Nagpur #NagpurNews #Crime #AutoDriver #CCTV...

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student  #NewsUpdate #Investigation

नागपुर के स्कूल में दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SchoolNews #Student #NewsUpdate #Investigation

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

भंडारा बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन #vidarbhanews #bhandara #newsupdate #maharashtranews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges