Published On : Thu, Aug 3rd, 2017

कॉम्प्लेक्स के भीतर खड़ी कार में मिला ‘अर्थ बोवा सांप’

Advertisement
Red Sand Boa

File Pic

नागपुर: गुरुवार को वाठोड़ा के पास एक कॉम्पलेक्स में विलुप्त प्राय प्रजाति का सांप अर्थ बोवा मिलने से परिसर में खलबली मच गई। बच्चों के शोर शराबे के बाद सुरक्षा रक्षक को बुलाया गया। जिसके बाद सर्प मित्र को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र संदीप मुले घटना स्थल पहुंचे। कार में सांप को देखकर इसकी सूचना कार मालिक को दी गई। जिसके बाद सांप को पकड़कर उसे सेमिनरी हिल्स के वन परिक्षेत्र अधिकारी के पास लाया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट सेंटर भेजा गया.

अंधश्रद्धावालों की होती है नजर
अर्थ बोवा सांप को दो मुंहवाला सांप कहा जाता है। इसका मुंह एक ही होता है लेकिन पूंछ और मुंह में ज़्यादा अंतर ना होने से इसे दो मुंहवाला सांप भी कहा जाता है। ग़ैर विशैली प्रजाति के इस सांप की अंधश्रद्धा के चलते खूब तस्करी होती है। गुप्त धन की प्राप्ति के लिए अंधश्रद्धा में विेश्वास रखनेवाले इसकी ख़रीद फ़रोख़्त करते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.