Published On : Fri, Nov 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

समृद्धि महामार्ग पर मौत का तांडव, 19 गाड़ियों की टक्कर में 30 घायल

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: समृद्धि महामार्ग पर एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक मंजर देखने को मिला। मुंबई कॉरिडोर पर ताड़ेगांव के पास आधी रात को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक के बाद एक 19 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं और वाहनों का ढेर लग गया। इस हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खड़े वाहनों को पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, समृद्धि महामार्ग के मुंबई कॉरिडोर पर चैनल नंबर 322 के पास एक खाली सीमेंट ट्रक पलट गया था। रात करीब 1:30 बजे ट्रक को हटाने का काम जारी था। इसके चलते मुंबई लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक भारी कंटेनर ने कतार में खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आगे खड़ी गाड़ियां एक-दूसरे से जा भिड़ीं। इस भीषण दुर्घटना में 18 कारों और पुलिस के एक वाहन समेत कुल 19 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कई कारें बुरी तरह पिचक गईं, जबकि कुछ एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं।

Advertisement

30 यात्री घायल, 10-12 को जालना भेजा

हादसे में कुल 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही समृद्धि महामार्ग की एम्बुलेंस, महाराष्ट्र सुरक्षा बल (MSF) के जवान, सिंदखेडराजा और किनगाव राजा पुलिस तथा ग्रामीण अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाई गई।

कुछ घायलों का हाईवे पर ही एम्बुलेंस में प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि करीब 10 से 12 घायलों को आगे के इलाज के लिए जालना भेजा गया। वर्धा से आए धाड़े परिवार के सदस्यों का उपचार ग्रामीण अस्पताल में किया गया।

वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

इस भीषण हादसे ने एक बार फिर समृद्धि महामार्ग पर रात के सफर, तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.