Published On : Fri, Sep 4th, 2020

मेट्रो के झांसी राणी चौक स्टेशन पर कलाकृती का नमुना

Advertisement

झांसी राणी लक्ष्मीबाई का तैलचित्र आकर्षण का केद्र*

नागपुर: नागपुर मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत अँक्वा लाईन मार्ग के झांसी राणी स्टेशन यहां राणी लक्ष्मीबाई का तैल चित्र(म्युरल) बिठाया गया है ! इस तैल चित्र से शहर मे निरंतर यातायात रहने वाले झांसी राणी चौक मेट्रो स्टेशन का स्वरूप खिल उठा है !

इस तरह कि कलाकृती मेट्रो परिसर मे तयार करने का दुसरा उदहरण है ! इसके पहले ऑरेंज लाइन पर छत्रपती चौक मेट्रो स्टेशन के समीप चौक मे मेट्रो पिलर पर इसी तरह कि एक सुंदर कलाकृती तैयार कि गयी है ! इसके साथ ही रहाटे कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास `बेटी बचाव, बेटी पढाव’, इस संकल्पना पर आधारित कलाकृती महा मेट्रो ने साकार की है !

इस तैल चित्र कि संकल्पना महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित कि है ! झांसी राणी मेट्रो स्टेशनपर स्थापित यह तैलचित्र १६.५ फुट बाय ९ फुट आकार है और इस का वजन २०० किलो है ! झांसी राणी लक्ष्मीबाई के नाम का यह मेट्रो स्टेशन होने से यह तैल चित्र यहां स्थापित होना सही मायने बेहद उपयुक्त है !

Advertisement

१८५७ के स्वतंत्रता लढाई मे महत्वपूर्ण योगदान करते हुए लक्ष्मी बाई ने अपने प्राणो कि आहुती दी थी ! `मै अपनी झांसी नही दूंगी’ राणी लक्ष्मीबाई का उस समय का निर्धार आज भी सभी के स्मरण मे है !

माईल्ड स्टील इस धातू के सहाय्य्यता से यह तैल चित्र तैयार हुआ है २ क्रेन के सहाय्यता से मेट्रो स्टेशन के पूर्व दिशा मे बाहर के परिसर मे इसे स्थापित किया गया है ! हस्तांकित संस्था के दीप्ती देशपांडे ने इस म्युरल का डीझाईन किया है और स्थानिक कलाकार ललित और तनुल विकमशी तथा अलग एंगल, मेकर्स अड्डा इन संस्था ने इसे तैयार करने मे मदत की है ! इन स्थानिक कलाकारो ने लेजर कटिंग वेल्डिंग,लायटिंग, पेटिंग और तैल चित्र बिठाणे का कार्य किया है !

यह तैल चित्र तयार करने मे एक माह कालावधी लगा है और इस्तेमाल किए गए संपूर्ण साहित्य जंगरोधक है और यह किसी भी वातावरण मे खराब नही होगा ! यह तैल चित्र मेट्रो स्टेशनपर स्थापित करने के लिए नागपुर पुलिस के वाहतूक शाखा ने मदत की !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.