Published On : Tue, Jul 22nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

एस.टी.एफ. की पकड़ से बाहर ‘समीर स्टाइलो’, शिकार प्रकरण में अब भी फ़रार

प्रकरण मध्य प्रदेश वान प्राधिकरण अपराध में फ़रार आरोपी समीर सलीम ख़ान
Advertisement

नागपुर/जबलपुर: सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा समीर सलीम ख़ान उर्फ ‘समीर स्टाइलो’ मध्यप्रदेश वन प्राधिकरण के शिकार मामले में अब भी एस.टी.एफ. की पकड़ से बाहर है। यह मामला अपराध क्रमांक पी.ओ.आर. 237/16 दिनांक 03/08/2024 का है, जिसमें समीर पर राजा शरीफ और अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शिकार में शामिल होने का आरोप है।

मध्यप्रदेश वन विभाग की एस.टी.एफ. ने इस प्रकरण में अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन समीर स्टाइलो अब तक फरार है। सूत्रों के मुताबिक, एस.टी.एफ. ने समीर को न्यायालय में आधिकारिक रूप से फरार आरोपी घोषित किया है।

इस मामले में न्यायालय ने एस.टी.एफ. को फटकार लगाते हुए पूछा है कि अब तक समीर स्टाइलो को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? एस.टी.एफ. की नाकामी पर कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियां भी लगातार जारी हैं, जिससे जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

वन विभाग द्वारा समीर की तलाश जारी है। वहीं, इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर लोगों में भी काफी चर्चा है।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.