Published On : Thu, Aug 2nd, 2018

रैंप पर उतरीं जब कैटरीना, लोग बजाने लगे सीटियां, सलमान हो गए पसीना-पसीना

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा की जगह अब कैटरीन कैफ सलमान खान की फिल्म भारत में नज़र आएंगी. जैसा कि कैटरीना ने सलमान खान का हर वक्त में साथ दिया है इस बार भी उन्होंने सलमान का कहा मानकर ‘भारत’ को साइन कर लिया है. इसी बीच अब ये दोनों मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैप पर वॉक करते नज़र आए. मनीष मल्होत्रा के इस शो के दौरान कैटरीना ब्राइडल लुक में नजर आईं.

उन्होंने ब्राउन कलर के लहंगे में नज़र आई जिसपर सिल्वर कलर का काफी काम किया हुआ था. वहीं दूसरी ओर ब्लैक शेरवानी पहने सलमान खान भी किसी नवाब से कम नहीं लग रहे थे. जैसे ही दोनों रैंप पर उतरे वहां बैठे दर्शकों ने तालियां बजानी शुरू कर दी और कुछ तो सीटियां बजाने लगे. सलमान खान रैंप पर चल तो दिए लेकिन शेरवानी में वे पसीना-पसीना हो गए. हर बार की तरह यहां भी अपनी जैकेट उतार दी.

बता दें, सलमान ने कैटरीना को ड्रिपेशन से निकालने में बहुत मदद की. यही वजह है कि कैटरीना की गिनती आज की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस में होती है. कैटरीना इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ और आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में बिजी हैं.अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए काम से छुट्टी लेने वाली कैटरीना ने कहा “जब मैं वापस जाउंगी तो मुझे आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ पूरी करना है. फिल्म के लिए मुझे एक गाना शूट करना है.”

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.