Published On : Sun, Dec 26th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

Salman Khan को सांप ने काटा, पनवेल फॉर्म हाउस पर एक्टर के साथ हुआ ये हादसा

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए बुरी खबर हैं. सलमान को एक सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया था. हालांकि इलाज के बाद वो अपने घर वापस आ गए है और उनकी हालत ठीक है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात सलमान खान को उनके पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर एक सांप ने काट लिया था. ये सांप बिना जहरवाला था, इसलिए एक्टर पर कुछ खास असर नहीं हुआ था. सांप के काटने के बाद एक्टर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद आद वो सुबह 9 बजे अपने घर वापस आए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.