Published On : Sat, Apr 7th, 2018

जोधपुर सेशंस कोर्ट ने सलमान खान को दे दी जमानत

Advertisement


जोधपुर: काले हिरण का शिकार करने के मामले में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सेशंस कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले गुरुवार, 5 अप्रैल को जोधपुर की ही निचली अदालत ने सलमान को पांच साल की कैद की सजा और दस हजार रुपये के जुर्माने की सुजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें दो रात जेल में बितानी पड़ी हैं। उनके वकीलों ने सेशंस कोर्ट में गुरुवार को ही जमानत के लिए याचिका दायर कर दी थी। जिसपर शुक्रवार को दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें दी।

दलीलें सुनने के बाद जज रवींद्र कुमार खत्री ने शनिवार सुबह 10:30 बजे अपना फैसला देने की बात कही। शनिवार सुबह भी दोनों तरफ से दलीलें दी गईं और जज ने लंच के बाद फैसला सुनाने का आदेश दिया। दोपहर तीन बजे जज ने फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। कानूनी प्रक्रिया को पूरा होने में दो-तीन घंटे लगेंगे यानी शाम तक सलमान जेल से बाहर आ जाएंगे।

सलमान खान के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि जब इस मामले का ट्रायल चल रहा था तब भी सलमान जमानत पर थे, बाकी मामलों में भी उन्हें जमानत मिलती रही है तो उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। उन्होंने यह दलील भी दी कि सलमान खान कोर्ट की हर शर्त को मानते हैं और इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। हालांकि सरकारी वकील ने सलमान की जमानत का विरोध किया। सरकारी वकील ने कहा कि हिरण को गोली लगी थी और इसका मेडिकल प्रमाण और गवाह दोनों मौजूद हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.