Published On : Sun, May 19th, 2019

दिल थाम कर बैठिए, फिल्म ‘भारत’ का एंथम गीत आज होगा रिलीज

Advertisement

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म अब अपनी रिलीज से महज चंद दिनों की दूरी पर है, ऐसे में फिल्म के निर्माता दर्शकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ‘भारत’ का एक और गाना जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है. अली अब्बास जफर और जूलियस पैकियम द्वारा रचित ‘जिंदा’ फिल्म का एंथम गीत है. फिल्म के इस गाने को इस शुक्रवार सलमान खान, कैटरीना कैफ और अली अब्बास जफर की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया जाएगा.

इससे पहले रिलीज हो चुके गीत ‘स्लो मोशन’, ‘चाशनी’ और ‘ऐथे आ’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है और अब चौथा गीत ‘जिंदा’ दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है.

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

निर्देशक अली अब्बास जफर कहते हैं कि ‘भारत’ में छह दशकों तक एक आदमी का सफर दिखाया जाएगा, इसीलिए सलमान खान फिल्म में छह अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे.

फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं.

टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘भारत’ का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement