
File pic
जयपुर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। काले हिरण और चिंकारा के शिकार के मामले में सलमान की रिहाई के खिलाफ राजस्थान सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राजस्थान सरकार ने सलमान खान के बरी होने के खिलाफ याचिका दी है, जिसमें सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
इससे पहले 1998 में काला चिंकारा शिकार मामले का अहम गवाह हरीश दुलानी के सामने आने के बाद राजस्थान सरकार ने ऐलान किया था कि वह इस मामले में जोधपुर हाईकोर्ट के सलमान को बरी करने के आदेश को चुनौती देगी और हरीश दुलानी को भी सुरक्षा मुहैया कराएगी।
दुलानी ने बताया था कि सलमान ने ही काला चिंकारा को मारा। दुलानी ने कहा कि अगर मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा मिलती है तो मैं अपना बयान दे सकता हूं। मैं अभी भी अपने पहले वाले बयान पर कायम हूं कि उस चिंकारा को सलमान खान ने ही मारा था।
बता दें कि हाईकोर्ट ने काले हिरण और चिंकारा शिकार मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था। काले हिरण के शिकार मामले में सलमान को निचली अदालत से 5 साल की सजा मिली थी, जबकि चिंकारा के शिकार के लिए उन्हें एक साल की सजा दी गई थी।
Nagpur Police Commissioner Hoists Tricolour on Independence Day 2026 🇮🇳
Nagpur Independence Day 2026: Tricolour Hoisted Across City 🇮🇳
जपतलाई आश्रमशाला में तीन छात्राओं की मौत #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news
तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा रत्नागिरी #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news
हरी मिर्च के भाव ने किसानों की बढ़ाई चिंता #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
अकोला पश्चिम चुनाव विवाद में स्ट्रॉन्ग रूम फिर खुली #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate...




