Published On : Sat, Jul 10th, 2021

खामला में बिना रोक टोक से शराब की बिक्री.

Advertisement

नागपूर, खामला में मेन रोड पर इन दिनों खुले आम शराब की बिक्री की जा रही है जिसके चलते यहां के शराब व्यापारी परेशान हो गए है प्रशासन की तरफ से बार व वाइन शॉप वालों को शाम 4 बजे तक शॉप खोलने की अनुमति है और इस का फायदा ब्लैक में शराब बेचने वाले ले रहे रास्ते मे खड़े होकर हर किसी को आवाज दे कर कहते है क्या होना यहां सब मिलता इन लोगों के ऊपर किसी का जोर नहीं चलता इनकी ऊपर मे पूरी सेटिंग हुई है ये लोग सब से कहते है डरने का नहीं यहां कोई डर नहीं बिंदास आओ और तो और ये लोग अपने ग्राहकों को घर पहुच सेवा भी देते है

अगर कोई पुलिस वाले इनको पकड़ भी लेती तो ये 30 मिनिट मे थाने से वापस भी आ जाते इनपर कहीं बार केस भी लगे पर फिर भी कोई इनको फर्क़ नहीं पड़ता क्यों कि इनकी ऊपर मे सेटिंग है ये लोग जिसका शराब बेचते है वहां तक पुलिस जाना नहीं चाहती आए दिन एक्साइज वालों की कार्यवाही भी होती तो भी वहां तक नहीं पहुच पाते डिपार्टमेंट चाहे तो बेच नम्बर से वहां तक जा सकती है लेकिन ऊपर में सब सेटिंग है इस महीने भर में पुलिस की ओर से 5 या 7 लोगों पर कार्यवाही की गई देखो मज़ा की जो असली में शराब का धंधा वो वही पर ओर कार्यवाही किसी और पर उसे केस खाने के 500 रुपये मिल जाते 30 मिनिट में वापस जो गाड़ी भी पकडी जाती वो भी बिना कागज पत्र की न जाने किस के नाम की पुलिस बस गाड़ी जमा कर देती आए दिन लोग परेशान है इन सब शराब बिक्री वालों से खुले आम रोड़ पर गली ग लोच करते है इन की वीडियो भी बनी है

चाहे तो पुलिस कैमरा में देख इन सब पर अच्छे से कार्यवाही कर सकती है ये सब 2 नंबर के धंधा करने वाले लोग हैं इन से सभी लोग डरते है कहीं केस इन पर दर्ज है कोई भी समय खामला में शराब सिगरेट पानी खरा सभी नशीली सेवा मिलती है यहां के सभी लोग परेशान हो गए है यहां कोई रोकने वाला नहीं कही लोग इस धंधे में माला माल हो गए और जो लीगल धंधा करते उन की फीस भी नहीं निकल पा रही रोज इनका सेल रिपोर्ट एक्साइज़ में जाता है कोई 5 डिलेवरी तो कोई 15 डिलेवरी बस और वाइन शॉप वाले मजे से अपना माल बेच रहे है वो लोग कभी भी ब्लैक में बेचने वालों को पहुचा के देते है और एक्साइज वाले खुश की बारों से नहीं सही वाइन शाप से रेवेन्यू तो आता है बेच ने दो हम भी कितनों को पकड़े इसी सोच से इनका दारू का धंधा जोरों पर चल रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.