Published On : Mon, Aug 20th, 2018

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर ताजबाग में बचाई गई 25 गौवंशें

Advertisement

नागपुर: सक्करदरा पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर बड़ा ताजबाग परिसर में छापा मारकर 25 गौवंशों की जान बचाई. 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से गौमांस भी बरामद किया गया है.

पकड़े गए आरोपियों में सिंधीबन, ताजबाग निवासी शेख साबिर यूसुफ कुरैशी (40), कल्लू उर्फ शेख अफसर कुरैशी (32) और शेख गुलाम शेख कल्लू कुरैशी (32) का समावेश है.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि ताजबाग के सिंधीबन और ठाकुर प्लाट में कुछ कसाइयों ने गौवंशों को लाया है और उन्हें काटा जा रहा है. खबर के आधार पर पुलिस ने परिसर में छापा मारा. जिसमें 25 गौवंश पुलिस को जिंदा बरामद किया गया.

करीब 25 किलो गौमांस भी आरोपियों के पास से मिला. उनके खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

डीसीपी नीलेश भरणे और एसीपी रवींद्र कापगते के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर सांदिपन पवार, चव्हाण, एपीआई मांढरे, पीएसआई हावरे, तिवारी, शरद पवार, हेडकांस्टेबल सुधाकर, संजय, विजय ठाकरे, आनंद, बबीता और सविता ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.