Published On : Wed, Sep 28th, 2016

बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गोंदिया से गिरफ्तार

Advertisement

sakkardara-murder

नागपुर: शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शशिकला नाशिकराव ठाकरे की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग महिला की हत्या को 38 वर्षीय श्रीपाद घनश्याम बांगरे और 29 वर्षीय प्रवीण अशोक भंडारकर ने अंजाम दिया था। श्रीपाद मूलतः भंडारा जिले के धाभा तहसील निवासी और वर्तमान में नागपुर हुडकेश्वर इलाके के संतोषी माता नगर में रहता था। जबकि प्रवीण गोंदिया के रामनगर इलाके का रहवासी है। इन आरोपियों की गिरफ़्तारी मंगलवार को गोंदिया से की गई।

झोन 4 के डीसीपी जी. टी. श्रीधर ने आरोपियों की गिरफ़्तारी की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। दो दिन पहले सक्करदरा पुलिस थाने के ठीक सामने ओम नगर इलाके में भरी दोपहर महिला को बड़ी निर्ममता से मौत उतार दिया गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी शशिकला के घर और उससे भलीभांति परिचित थे। और घर में चोरी की घटना को अंजाम देने की प्लानिग एक साल से उनके दिमाग में चल रही थी।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक साल पहले शशिकला के घर में निर्माण कार्य शुरू था जिसमे दोनों आरोपी लेबर का काम कर रहे थे। और उन्हें हमेशा दोपहर के वक्त शशिकला के घर में अकेले रहने की जानकारी थी। लूट की वारदात की प्लानिग में लगे आरोपियों को शशिकला के घर से बड़ी रकम और नगद मिलने की उम्मीद थी पर वह बड़ा हाँथ मारने में नाकामियाब ही साबित हुए। शशिकला की हत्या करने के बाद आरोपियों ने घर रखी अलमारी की तलाशी की जिसमे उन्हें थोड़ी रकम ही हाँथ लगी। हत्या के बाद मामले की जाँच में जुटी पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जिसमे उन्हें दो संदिग्ध लोग घर में घुसते हुए दिखे। संदिग्धो की तस्वीर हाँथ लगने के बाद उनके संदर्भ में पूछताछ की गई। जिसमे कई लोगो ने तस्वीर में एक तस्वीर की पहचान प्रवीण नाम से की। जिसके बाद प्रवीण की पत्नी को भी सीसीटीवी से प्राप्त तस्वीर दिखाई गई उसने भी अपने पति को पहचान लिया। पत्नी से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम गोंदिया पहुँची और दोनों आरोपियो को धरदबोचा।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #stolen

रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate #dushkram

जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस  #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested #teacher

नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate #stolen #accusedarrested

शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news #maharashtra

₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges