नई दिल्ली। पिछले दिनों जिस तरह से बाबा राम रहीम के काले कारनामें सामने आए थे, उसके बाद अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की एक लिस्ट जारी करके कहा था कि हम उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
लेकिन इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के वरिष्ठ संत ट्रेन में सफर करते वक्त लापता हो गए हैं। वह हरिद्वार से कल्याण जा रहे थे। लेकिन इस दौरान उनके लापता होने की खबर आई है। रेलवे पुलिस का कहना है कि महंत मोहन दास के फोन की आखिरी लोकेशन मेरठ दिखा रहा है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कहां हैं।
महंत मोहन दास अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता है और साथ ही व उदासी अखाड़ा के मुखिया भी हैं।
मोहनदास ने इसी महीने कुछ दिनों पहले 14 फर्जी बाबाओं की एक लिस्ट जारी की थी, उन्होंने यह लिस्ट डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम के रेप का दोषी ठहराए जाने का बाद जारी की थी। राम रहीम को रेप क आरोप में कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




