Published On : Sun, Aug 12th, 2018

फिल्म रिलीज होने के पहले ही पॉपुलर हुईं सारा अली खान, मिली ढेरों शुभकामनाएं

Advertisement

नई दिल्ली : सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है. लेकिन उनकी फिल्म रिलीज होने के पहले ही वो काफी पापुलर हो चुकी हैं. सारा के जन्मदिन के एक पहले देश भर से उनके फैन्स ने उन्हें बधाई संदेश दिए. वहीं सोशल मीडिया पर #SaraAliKhan ट्रेड कर रहा था. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में सारा अली खान की फिल्म को भी इन फैन्स का प्यार मिलेगा.

‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं सारा
सारा अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देंगे. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. सारा फिलहाल रोहित शेट्ठी की फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग कर रही हैं. सारा के साथ काम करने वालों ने बताया कि वो अपने काम को ले कर बेहद गंभीर हैं. वो अपनी डेट्स का बेहद खयाल रखती हैं. उनको और उनके फैन्स को उनकी फिल्म की रिलीज का इंतजार रहेगा.

फिल्म में 2013 की त्रासदी को दिखाया गया है
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ को 29 नवम्बर को रिलीज किए जाने की खबर है. दरअसल, ‘केदारनाथ’ एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है लेकिन इसमें 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी को भी दिखाया जाएगा, जिस वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को शिफ्ट भी किया गया.

खबरों के मुताबिक, फिल्म में 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ को फिल्माने के लिए मुंबई में ही शूटिंग की गई. इन सीन्स को फिल्माने के लिए खूब सारे पानी का भी इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा इस सीन के लिए वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है. बताया जा रहा है कि इस सीन को बिलकुल उस त्रासदी की तरह ही फिल्माया जाएगा. इस सीन को शूट करने के लिए ही काफी समय लगा.

Advertisement

Credit: Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.