Published On : Mon, Dec 1st, 2014

तुमसर : साईं नाम से गुंजा तुड़का ग्राम

Advertisement

Sai palkhi in tumsar
तुमसर (भंडारा)।
तुड़का के साईं मंदिर में 3 रे वर्धापन दिन के उपलक्ष पर 2 दिन के विभिन्न कार्यक्रम साईं बाबा मंदिर में आयोजित किये गए. 30 नवंबर को साईं अभ्यंकर स्नान, अभिशेक और 1 दिसंबर को हवन, पुजन कर साईं की पालखी ग्राम तुड़का मंदिर से संपुर्ण गांव में भ्रमण की गयी. साईं महोत्सव मनाने के साथ सैकड़ों भक्तजनों से साईं का नाम गांव में गुंजा.

तुमसर से 4 किमी दुरी पर ग्राम तुड़का में सद्गुरु साईनाथ बाबा मंदिर में हरसाल की तरह मदिर में स्थापना दिन साईं महोत्सव पर भक्तिमय कार्यक्रम का 2 दिवसीय आयोजन किया गया. इसमें 1 दिसंबर को सुबह 6 बजे से साई की महापुजा, महाआरती, हवनामा कार्यक्रम, 12 बजे साईं की पालखी ग्राम तुड़का मंदिर से निकालकर संपुर्ण तुड़का-देव्हाड़ी मार्ग पर भ्रमण किया गया. उसके बाद महाप्रसाद बांटा गया.

Sai palkhi in tumsar
साईं महोत्सव की सफलता के लिए साईं मंदिर संस्था के संचालक इंजी. प्रदीप पडोले, शैलेश मेश्राम, रुपेश मेश्राम, शीतल कालबांधे, दीपक देशमुख, शिवशंकर पडोले, दिलीप पडोले, शरद पडोले, गोलू पाटिल, बबलू पांडे, शैलेश गजभिये, सहित मंदिर के महाराज और तुड़का ग्रामवासियों ने अथक परिश्रम लिया. कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बड़ी संख्या में साईं भक्त परिवार उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.