Published On : Sat, Sep 1st, 2018

ठेके का फार्म न देने पर साई मंदिर में सभासद ने किया ठिया आंदोलन

Advertisement

नागपुर: साईं मंदिर में उस वक्स मंदिर ट्रस्ट को मशक्कत करनी पड़ी जब मंदिर ट्रस्ट का सभासद ने ही मंदिर परिसर में ही ठिया आंदोलन शुरू कर दिया. इस ठिया आंदोलन से मंदिर ट्रस्ट के लोग भी सक्ते में आ गए.

सभासद ने यह आरोप लगाते हुए आंदोलन शुरू किया कि मंदिर में किए जानेवाले 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के ठेके का निविदा फार्म उसे नहीं दिया गया, जिसे लेकर वह ठिया आंदोलन कर रहा है.

आंदोलन पर उतारू सभासद ने बताया कि उसने शहर के एक अंग्रेजी अखबार में दिए गए विज्ञापन के आधार पर निविदा का फार्म मंदिर ट्रस्ट से मांगा था, फार्म न दिए जाने पर उसने मंदिर परिसर में ही ठिया आंदोलन शुरू कर दिया.

Advertisement

राजीव जयसवाल नाम के इस सभासद ठेकेदार ने बाकायदा साई सेवा मंडल के अध्यक्ष के नाम एक पत्रलिखकर मंदिर के कार्यालय में ठिया आंदोलन शउरू करने की चेतावनी भी दी. साथ ही यह भी चेतावनी दी कि जब तक उसे फार्म नहीं दिया जाता तब तक वह वहां से नहीं हिलेगा.

हालांकि अपने ही सभासद के खिलाफ साई सेवा मंडल किस तरह निबटता है और फार्म न उपलब्ध कराने का कारण क्या साफ करता है फिलहाल यह सामने नहीं आ पाया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.