Published On : Wed, Aug 3rd, 2016

2 लेस्बियन सहेलियाे ने लगाई फांसी

Advertisement

two lesbians commit suicide
नागपुर:
अजनी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले बजरंग नगर में आपसी विवाद में 2 लेस्बियन सहेलियाे ने फांसी लगा ली। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं। वहीं उनके आपसी रिश्ते को लेकर संदेह जाताया जा रहा है। इस प्रकरण में मृत युवती में से एक का भाई कहलाने वाले युवक की भूमिका भी संदिग्ध है। अजनी पुलिस ने आकस्मित मृत्यु का मामला दर्ज कर दिया है। यह घटना मंगलवार 3 अगस्त 2016 को घटी। मृतक का नाम नेहा (22) व बाली उर्फ़ संजना (25) है। दोनों भंडारा जिले के पवनी निवासी थी।

दोनों में थी गहरी मित्रता
नेहा व बाली उर्फ़ संजना में गहरी मित्रता थी। विगत कुछ वर्षों से दोनों नागपुर में ही रह रही थीं। करीब तीन-चार महीने पहले ही वे बजरंग नगर में तेलंग नामक व्यक्ति के घर में किराए से रहने आई। साथ में बाली का भाई भी था। तीनों प्रापर्टी डीलर के पास काम करने के अलावा अन्य निजी काम भी करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर बाली और नेहा में विवाद हुआ। उस वक्त कमरे में बाली का भाई भी था। विवाद के दौरान ही बाली ने कई बार घर के माले से छलांग लगाने की कोशिश की। दौरान पड़ोस में किराए से रहने वाले युवकों ने उसे ऐसा करने से हर बार रोक लिया। इस बीच मौका मिलते ही बाली ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। नेहा और बाली का भाई उसे मेडिकल अस्पताल ले गए। लेकिन बीच रास्ते में ही बाली ने दम तोड़ दिया। यह सुनते ही नेहा सदमे में आ गई। अकेली ही दौड़ती घर आई और उसने भी घर में फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद बाली का भाई शराब के नशे में घर पहुंचा पर उसने घर मालिक या किसी को घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। बल्कि खुद ही संदिग्ध स्थिति में गायब हो गया।

two lesbians commit suicide
कुछ और ही चर्चा

पुलिस पूरे प्रकरण को सुलझाने में ही लगी थी कि बस्ती में कुछ और ही चर्चा तेज हो गई। कहा जा रहा है कि दोनों सहेलियां लेस्बियन थी। आपस में शादी करने की चर्चा भी थी। पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी। युवतियों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। दोनों परिवार का दबाव भी काफी बढ़ा हुवा था। इनसे जुड़े हुवे लोगो में शोक की लहर छाई है। अजनी पुलिस आगे की जांच कर रही है।

नागपुर टुडे अपने दर्शको को बताना चाहता है कि सबसे पहले ईन लेस्बियन सहेलियाे की शादी की खबर नागपुर टुडे ने 19 जून 2016 को ही प्रकाशित की थी।

Raed – Sunday Soup: Two lesbians who fought odds to get married in Nagpur

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.