Published On : Sun, Aug 20th, 2017

सदर पुलिस ने किया 175 जानवरों को रेस्क्यू

Advertisement
cattle

File Pic

नागपुर: सदर पुलिस थानांतर्गत गड्डीगोदाम परिसर में शनिवार को छापा मार कारवाई की गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने 175 जानवरों को मुक्त कराया। सदर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर कुछ जानवरों की तस्करी कर कत्तलखाने ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने आजा छापामार कारवाई की। कारवाई के दौरान गड्डीगोदाम परिसर में अफरातफरी मच गई।

कार्रवाई को देखते हुए वहां तनाव की स्थिति निर्माण हो गई जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया। इस कार्रवाई में गड्डीगोदाम परिसर में से अलग अलग जगह से जानवरों को रेस्क्यू किया गया। जहां पुलिस के हाथ जानवरों के 250 चमड़े के साथ मांस भी बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में व्यस्त थी। इस कारवाई की पुष्टि सदर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुनील बोंडे ने की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.