Published On : Sat, Dec 28th, 2019

सदर फ्लाईओवर : नागपुर को नया गिफ्ट 

Advertisement

नागपुर. सदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. महापौर संदीप जोशी शुक्रवार को सदर फ्लाईओवर पहुंचे और पुलिया का दौरा कर कामकाज की समीक्षा की. डामरीकरण के बाद सड़क बनकर तैयार हो चुकी है. वर्तमान में फाइनल पैच वर्क का काम तेजी से चल रही है. फ्लाईओवर पर डामरीकरण का काम पूरा हो चुका है. इसके साथ ही पेंटिंग, सड़क पर मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, इलेक्ट्रिक फिटिंग, साइन बोर्ड समेत अन्य काम भी अंतिम चरण में चल रहे हैं. इस दौरान सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, स्थायी समिति अध्यक्ष प्रदीप पोहाने, उपमहापौर मनीषा कोठे, नगरसेवक नागेश सहारे, नगरसेवक सुनील हिरनवार, नगरसेविका प्रगति पाटिल, नगरसेवक सुनील अग्रवाल, बिहारी शिवहरे, बबली मेश्राम, नीरज अग्रवाल, नीरज जैसवाल, अमर खोडे आदि उपस्थित थे.

2 को राजनाथ करेंगे लोकार्पण
महापौर जोशी ने घोषणा की कि कुछ ही दिनों में आने वाले नये साल में 2 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों सदर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा. उन्होंने फ्लाईओवर के कामकाज का जायजा लिया. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंत्री नितिन राऊत, विधायक विकास ठाकरे और सिटी के सभी विधायकों के उपस्थिति में फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा. आने वाले सप्ताह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आरेंज सिटी में रहेंगे. इसलिए गुरुवार को उनके हाथों सदर फ्लाईओवर का लोकार्पण कर ब्रिज से वाहनों का यातायात शुरू किया जाएगा.

महापौर ने ‘नवभारत’ को सराहा
कामकाज का जायजा लेते हुए महापौर जोशी ने कहा कि ‘नवभारत’ के कारण ही फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में गति आई, जिस काम को और कुछ महीने लगने वाले थे, उसे एक महीने में कर दिया. उन्होंने ‘नवभारत’ की सराहना करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से यह प्रस्ताव तैयार हुआ है. उन्होंने निधि लाकर 3.8 किमी का फ्लाईओवर निर्माण किया. कम समय में ब्रिज का निर्माण कर उन्होंने दक्षिण-पश्चिम नागपुर को एक साथ जोड़ दिया है. वर्तमान में सिटी का यह सबसे बड़ा पुल है.

Advertisement

बिजली विभाग का अधिकारी जानबूझकर डाल रहा अड़ंगा
फ्लाईओवर का अधिकतर काम पूरा हो गया है. स्ट्रीट लाइट के साथ इलेक्ट्रिक फिटिंग का काम भी पूरा हो गया है. गौर करने की बात यह है कि अच्छे काम में हाथ बंटाने कुछ ही लोग आते हैं. लेकिन काम बिगाड़ने के लिए कई लोग काम में अड़ंगा डालने में जुटे रहते हैं. फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरा नहीं होने देने में बिजली विभाग का अधिकारी अड़ंगा डाल रहा है. मनपा द्वारा फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइट के लिए विद्युत मीटर लगाने के लिए काफी समय पहले निवेदन दिया जा चुका है. बावजूद विभाग के अधिकारी ने मीटर नहीं लगाया है. जानकारी है कि अधिकारी जानबूझकर मीटर नहीं लगाकर काम में अड़ंगा डाल रहा है. इससे लोगों में अधिकारी के प्रति नाराजी है.

बेसब्र हो रहे लोग
जैसे-जैसे तेज गति से निर्माण कार्य पूरा हो रहा है, वैसे-वैसे लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है. फ्लाईओवर बनकर तैयार देखते हुए लोग ब्रिज से वाहनों को ले जाने की कोशिश रहे हैं, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा गार्ड उन्हें रोक देता है. कई लोग ब्रिज पर से वाहनों को ले जाने के लिए गार्ड से हुज्जत कर रहे हैं. ऐसे में लोगों में फ्लाईओवर से जाने के लिए बेसब्री बढ़ती जा रही है. ट्राफिक जाम, धूल मिट्टी, खराब सड़कें और अन्य समस्याओं के कारण ग्राहक सदर परिसर से खरीदारी नहीं कर रहे हैं. लेकिन अब जल्द ही सदर की खोई पहचान दोबारा लौटने वाली है. ब्रिज शुरू होने से हेवी ट्राफिक ऊपर से गुजरेगा. इससे ट्राफिक की समस्या से निजात मिलेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.