Published On : Thu, Sep 1st, 2016

खुद को बचाने दलित कार्ड को बनाया हथियार

Advertisement

AAP Sandeep Kumar
नागपुर:
सेक्स सीडी कांड की वजह से सुर्खियों में आये दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार ले दलित कार्ड खेला है। कल से मीडिया से बचते फिर रहे कुमार ने अपने पैतृक गांव में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ षड़यंत्र है और वह दलित है जिसकी सजा उन्हें मिली है। उन्होंने खुद को वाल्मीकि समाज का बताते हुए इस कृत्य को समाज के खिलाफ बताया। हालांकि उनकी इस दलील के बाद उनके अपने गांव के लोग उनके खिलाफ आ गए और प्रदर्शन किया। संदीप कुमार की सीडी सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल वह निराश है। संदीप ने कार्यरताओ के बलिदान का अपमान किया है और आंदोलन को बदनाम किया। उन्हें कल यह सीडी मिली थे जिसके तुरंत बाद उसे मंत्री पद से हटा दिया गया। पार्टी भी उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी पर किसी के माथे पर नहीं लिखा होता की वो गलत है।

राजनीति में ईमानदारी और सूचित का दम भरने वाली आम आदमी पार्टी में संदीप महिला एवं बालकल्याण मंत्री थे। बतौर मंत्री शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा था कि वह महिलाओं का सम्मान करते है और इसे प्रदर्शित करने के लिए रोज अपनी बीवी के पैर भी पड़ते है। महिलाओं का सम्मान करने वाले संदीप इस सार्वजनिक सीडी में कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हाल में देखे पाए गए है।

बहरहाल आम नेता का सीडी कांड उजागर होने के बाद विपक्ष मुख्यमंत्री को घेर रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई ने सुबह मुख्यमंत्री के घर के बहार प्रदर्शन कर उनका इस्तीफा मांगा वही कांग्रेस ने भी आप की तीखी आलोचना की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.