Published On : Mon, Jun 10th, 2019

सा रे गा मा पा लिटल चैम्प’ 2019: नागपुर की सुगंधा दाते बनीं विनर

Advertisement

नागपुर: करीब 3 महीने से ज्यादा चले सिंगिग रिऐलिटी शो Sa re ga ma pa lil Champs 2019 में Nagpur की सुगंधा दाते Sugandha Date ने बाजी मार ली है। उन्होंने इस शो के विनर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस सिंगिंग कॉम्पिटिशन में प्रीतम आचार्य सेकंड रनर-अप रहे, जबकि मोहम्मद फैज बने पहले रनर-अप।

14 साल की सुगंधा ने अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया और उन्हें ट्रोफी के साथ-साथ 5 लाख रुपए का इनाम भी मिला। इस सिंगिग शो में सुगंधा ने पांच फाइनलिस्ट प्रीतम आचार्य, मोहम्मद फैज़, अस्था दास, आयुश केसी और अनुष्का पात्रा को हराकर यह ट्रोफी अपने नाम की है।

‘सा रे गा मा पा’ की ट्रोफी अपने घर ले जानेवाली सुगंधा की तुलना अक्सर श्रेया घोषाल से की जाती थी। सुगंधा इससे पहले सुगंधा इंडियन आइडल जूनियर में आई थीं, लेकिन टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुगंधा 6 साल की उम्र से गाना सीख रही हैं।

Advertisement

अपनी इस जीत को लेकर सुगंधा काफी खुश हैं और उन्होंने कहा है कि बतौर सिंगर इस प्लैटफॉर्म पर अपना टैलंट दिखाने का मौका मिला, इससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि जूरी मेंबर्स के साथ-साथ साथी कंटेस्टेंट्स से भी मेरी काफी स्पेशल बॉन्डिंग बन चुकी है, जिसे वह जिंदगी भर सहेज कर रखेंगी। सुगंधा ने कहा, गाने के इस सफर पर आगे बढ़ेंगी और ताकि सा रे गा मा पा की पूरी टीम को उनपर गर्व हो।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.