Published On : Mon, Aug 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान ने निकाली तिरंगा रैली

Advertisement

दिव्यांगजन ,विद्यार्थी और ग्रामीण शामिल हुए

सौंसर -आजादी के अमृत महोत्सव पर शनिवार को ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा विकासखंड के ग्राम नंदुढाना में तिरंगा रैली निकाली गई। यह तिरंगा रैली शासकीय प्राथमिक शाला परिसर से प्रारंभ हुई । रैली में दिव्यांगजन ,विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर संस्था प्रमुख विजय धवले ,सरपंच वंदना वासनिक ,शिक्षक प्रदीप कामोने, अर्चना भादे ,दिव्यांग हरी धुर्वे ,मनसु धुर्वे ,सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत वासनिक ,पंच मैनी वरठी ,संस्था कार्यकर्ता विजय वनकर,अक्षय धूंडे ,श्रीराम बोबडे प्रमुखता से उपस्थित थे।

रैली में शामिल सभी ने “विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, भारत देश महान हमारा” नारे लगाते हुये उत्साहित भारत माता की जय जय जय उदघोष के साथ तिरंगा झंडा लहराया। रैली के समापन के अवसर श्री विजय धवले ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस दौरान तिरंगा संहिता की जानकारी प्रदान की गई ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.