Published On : Sun, Aug 30th, 2020

पीड़ितों को ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान ने बांटी राशन किट

Advertisement

सौंसर : विगत दो दिन पूर्व हुई बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ हैं। भारी बारिश के कारण कई गांवो में लोगों के घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया है। कईं गांवो में कच्चे घर बारिश के कारण गिर गए हैं।

लोंगो को जीवन निर्वाह की समस्या उत्पन्न हुई हैं। पीड़ितों की मदद के लिए ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान आयी हैं। संस्था के विजय धवले ने बताया कि विभिन्न गांवों में पीडितों और दिव्यांगजनों को राशन किट के साथ जीवन आवश्यक सामान वितरित किया जा रहा हैं।

संस्था दिव्यांगजनों और जरूरतमन्दो को लॉकडाउन के शुरूआत से हरसंभव मदद कर रही हैं। जिला प्रशासन, सिविल अस्पताल और स्थानीय प्रशासन को कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा की दृष्टि से संस्था द्वारा 200 पीपीई किट सौपी गई हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.