Published On : Mon, Aug 31st, 2020

20 किमी की गति से चल रही ट्रेन

Advertisement

– बारिश : उफान पर नदियां

नागपुर. मध्य भारत में जारी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं. इससे रेलवे की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर ज्यादातर सेक्शन में मालगाड़ी हो या ट्रेनें 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से परिचालन का निर्देश दिया गया है.

जहां खतरा कम है वहां ज्यादा से ज्यादा 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाई जा रही हैं. हालांकि हावड़ा- मुंबई सेक्शन पर फिलहार 3 ही यात्रीट्रेनें ही चल रहीं है. लेकिन, मालगाड़ियों की संख्या में कटौती नहीं की गई है.

ऐसे में बाढ़ से ज्यादा खतरा मालगाड़ी को है. इसलिए चालकों को सख्त निर्देश है कि मालगाड़ी की रफ्तार नियंत्रित रखें. इसके अलावा चौकन्ना भी रहें ताकि खतरा का अभास हो तो तत्काल मालगाड़ी या ट्रेनों को नियंत्रित किया जा सके.

Advertisement

इसके अलावा मानसून पेट्रोलिंग भी चल रही है. इसमें ट्रैकमैन ट्रेन व मालगाड़ी की सुरक्षा के मद्देनजर बरसते पानी में पटरियों की निगरानी कर रहे हैं. इस दौरान जितने भी पुल पड़ते हैं वहां पर खास पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.