Published On : Sat, Jan 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन तक दौडी मेट्रो

Advertisement

नागपूर: नागपूर मेट्रो रेल परियोजना के सीताबर्डी से खापरी मेट्रो स्टेशन और सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन दरम्यान २६.५ किमी मे मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है और शिग्र् ही १३.५ किमी मार्ग पर मेट्रो का संचालन शुरु होगा जिनमे सीताबर्डी से प्रजापती नगर का ८.५ किमी और कस्तुरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन से आटोमोटिव्ह चौक मेट्रो स्टेशन तक ५ किमी का समावेश है !

वर्ष २०२२ के पहले दिन सी. ए. रोड पर पहली बार मेट्रो ट्रेन वैष्णो देवी चौक मेट्रो स्टेशन से प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन के लिए टेस्ट रन के बतौर रवाना होगी ! उल्लेखनीय है कि, भौगौलिक दृष्टी से प्रजापती नगर स्टेशन का कार्य बेहद जटील और चुनौतीपूर्ण रहा काफी कम जगह होने से इस परिसर मे काम करना आसान नही था इसके बावजुद महा मेट्रो ने सभी परिस्थितियो को मात कर कार्य पुरा किया ! महत्वपूर्ण यह है कि सी. ए. मार्ग पर हाल ही मी टेस्ट रन किया गया ! कामठी मार्ग पर कार्य करना भी बेहद जटील है जिसे सावधानी पूर्वक पूर्ण किया जा रहा है ! महा मेट्रो ने सभी चुनौतीयो को मात कर कार्य पूर्ण करने मे सफलता पाई है ! उल्लेखनीय है कि इन दोनो मार्गो पर मेट्रो रूट पर सीताबर्डी इंटरचेंज से वैष्णो देवी चौक मेट्रो स्टेशन दरम्यान ट्रेन भारतीय रेल के ट्रॅक के उपर से गुजर रही है एक आनंद टॉकीज के समीप और दुसरी कामठी मार्ग पर गुरुद्वारा के समीप चार स्तरीय परिवहन व्यवस्था के तहत गुजर रही है ! जो कि देश मी यह पहली बार निर्माण किया गया है !

सेंट्रल एवेन्यू मार्ग मेट्रो मार्ग पर कुल ९ स्टेशन है जिनमे कॉटन मार्केट, नागपूर रेल्वे स्टेशन, दोसर वैश्य चौक, अग्रसेन चौक, चितार ओली, टेलिफोन एक्स्चेंज चौक, आंबेडकर चौक, वैष्णोदेवी चौक तथा प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन का समावेश है. पूर्व और पश्चिम नागपूर को जोडनेवाला सेंट्रल एवेन्यू प्रमुख मार्ग है !

उल्लेखनीय है कि, नये साल मे सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर और सीताबर्डी इंटरचेंज से आटोमोटिव्ह चौक तक यात्री सेवा शुरु करने का महा मेट्रो का लक्ष्य है और इसी के अंतर्गत ट्रायल रन की शुरुवात की जा रही है ! ट्रायल रन के दौरान ट्रेन कि रफ्तार न्यूनतम रहेगी ! इस मार्ग पर सिग्नलिंग, ओएचई (विद्युत खंबे) और ट्रॅक का काम पूर्ण हो चुका है ! जिससे ट्रायल रन की कडी आज जुडने जा रही है !

Advertisement

महामेट्रो के अधिकारियों ने चर्चा के दौरान पत्रकारों को बताया की सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापतिनगर तक मेट्रो के सभी कार्य पुरे हो गए है। इस मेट्रो मार्ग पर कार्य करना जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण रहा। प्रजापतिनगर स्टेशन की ऊंचाई लगभग २५ मीटर है। एनएचआय (हाइवे ) के कारण जमीनी स्तर से प्रजापतिनगर स्टेशन की ऊंचाई बढ़ी है। कार्य काफी जटिल और पेचीदा होने से कार्य की गति में कमी आई।

सीताबर्डी से प्रजापतिनगर मार्ग पर तीन ब्रिज है। आनंद टाकीज के पास रेल पटरी के उपर कैंटीलिवर ब्रिज और समझूले के समीप मेट्रो का निर्माण करना भी बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। प्रजापतिनगर के पास एनएचआय के ब्रिज से मेट्रो को जोड़ा गया है। प्रजापति मेट्रो रूट पर शीघ्र ही मेट्रो ट्रेन का संचालन होने का उल्लेख करते हुए अधिकारियों ने बताया की इस रुट के सभी कार्य पुरे हो गए है। शीघ्र ही सीएमआरएस का इंस्पेक्शन (निरिक्षण ) होगा सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापति नगर स्टेशन की दूरी करीब ८.८ किलोमीटर है।

इस मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य करना चुनौतीपूर्ण था रेल्वे लाईन के उपर मेट्रो ट्रॅक का निर्माण कार्य, रामझुला परिसर, सेंट्रल एव्हेन्यू मार्ग,प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन :

•आनंद टॉकीज बैलेंस्ड कैंटिलीवर :
कैंटिलीवर सीताबर्डी और कॉटन मार्केट स्टेशनों के बीच नागपुर मेट्रो के रीच IV (सीताबर्डी से प्रजापति नगर) का हिस्सा है!
यह महाराष्ट्र में सबसे २३१. २ मीटर लंबा संतुलित कैंटिलीवर है और राज्य का अद्वितीय है । नागपुर जंक्शन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, इस तथ्य को देखते हुए रेल पटरियों पर मेट्रो पुल का निर्माण करना महा मेट्रो के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य रहा ।

•सेंट्रल एवेन्यू :
पूर्व और पश्चिम नागपूर को जोडनेवाला सेंट्रल एवेन्यू प्रमुख मार्ग है और इसी रस्ते पर मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया ! कार्य के दौरान दोनो मार्ग पर यातायात जारी रहा ! इस मार्ग से सटे गांधीबाग, इतवारी, मस्कासाथ, ऐसे शहर के प्रमुख हिस्से है. इस सभी इलाको का व्यावसायिक महत्व है. इस मार्ग पर यातायात एक बडी समस्या है जो मेट्रो परियोजना शुरु होते ही निश्चित रूप से सुलझ जायेगी.
इस मार्ग के व्यावसायिक महत्व को देखते हुए इस पर अलग-अलग तरह के वाहनो कि आवाजही बडे पैमाने पर होती है. एक तरफ जब नागपूर शहर का विस्तार हो रहा है, तो दुसरी तरफ इस मार्ग पर यातायात भी तेजी से बढ रहि है. इस मार्ग पर कार्य करते हुए, मेट्रोने बहुत एहतियात बरती है. यहा मेट्रो मार्ग के शुरु होने से मेयो हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन, कॉटन मार्केट, इतवारी बाजार और ऐसे अन्य इलाको मे जाना बेहद सुविधामंद होगा.

•*प्रजापती नगर :
प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य चुनौतीपूर्ण ही नही बेहद जोखीम भरा रहा ! भौगौलिक दृष्टी कोन से एक ओर डबल डेकर मेट्रो और दुसरी ओर राष्ट्रीय महामार्ग का प्लाईओवर निर्माण के बीच रास्ता निकालना मुश्किल भरा था ! महा मेट्रोने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को स्वीकार कर प्लाईओवर के पिलर का उपयोग मेट्रो ट्रॅक के निर्माण के लिए किया ! पुराणा पारडी नाका चौक बेहद व्यस्त होने से यहां काम करना सबसे बडी चुनौती थी ! बिना आवागमन को प्रभावित किए चारो मार्ग पर यातायात जारी रहा और काम भी मेट्रो का चलता रहा ! इस चौराहे से मेट्रो मेट्रो के निर्माण से नकशा ही बदल गया है ! यह प्रमुख चौराह हायवे से संलग्न है वही सबसे बडे कलमना मार्केट के आवागमन का मुख्य केंद्र है !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.