
नागपुर: ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन की मौत की अफवाह से शुक्रवार को दिन भर नागरिक परेशान रहे। वॉट्स अप मैसेज ग्रुप में अमिताभ की मौत का मैसेज पहुंचते ही वायरल हो उठा। अमिताभ के बीमार तस्वीर को दिखाते हुए उनकी मौत लीलावती अस्पताल में होने की सूचना फैलाई जा रही थी। हालांकि दोपहर बाद लोगों को भी यह स्पष्ट होने लगा कि यह खबर झूठी है। उस झूठे वायरल मैसेज में अमिताभ की मौत दिल का दौरा आने के कारण बताई गई थी। इस खबर में किसी ‘अभिनव भारत’ ग्रुप की ओर से बच्चन परिवार को सांत्वना भी दी गई। लेकिन इतना तो तय है कि इस वायरल मैसेज से अमिताभ के फैन के बीच गहरा सदमा पहुंचा है, जिन्हें मजाक में भी उनकी मौत गंवारा नहीं।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...


