Published On : Fri, May 22nd, 2020

मनपा आयुक्त मुंढे का तबादला महज अफवा

Advertisement

– पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर हिचकोले खा रहा


नागपुर – नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला की खबर पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा,यह सिर्फ अफवा हैं।फिलहाल कम से कम लॉकडाउन तक नागपुर में ही बने रहेंगे,जबकि सूत्र बतलाते हैं कि इन्हें 3-3 ऑफर मिल रहा हैं।

राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही सेना-कांग्रेस-एनसीपी की तिकड़ी सरकार बनी,सिर्फ भाजपा को सत्ता से महरूम करने के लिए। इसी दरम्यान नागपुर मनपायुक्त का तबादला कर दिया गया,उनकी जगह तुकाराम मुंढे को मनपा का आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई। काफी ना-नुकुर के बाद मुंढे ने नागपुर मनपा की अचानक जिम्मेदारी कार्यालयीन समय के पूर्व ली। बताया जाता हैं कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कड़क निर्देश पर मुंढे ने नागपुर की जिम्मेदारी स्वीकारी। मुंढे नागपुर की जिम्मेदारी स्वीकारते ही मनपा में सत्तापक्ष,विपक्ष,शहर के तमाम जनप्रतिनिधि अस्वस्थ्य हो गए,इनके नीत से मनपा के पदाधिकारियों व नगरसेवकों के मध्य एक जंग शुरू हैं।

इसी बीच नागपुर शहर को अन्य शहरों की तरह कोरोना नामक वाइरस ने जकड़ लिया। इससे निजात दिलवाने या रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने शहर के लिए मुंढे को पूर्ण अधिकार सह जिम्मेदारी दी। लगभग डेढ़ माह इसी क्रम में बिता। इसी दौरान मुंढे का तबादला की खबर सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगा। यह खबर मुंढे तक भी पहुंची,उन्होंने भी चर्चा की।जब इसके तह में गए तो मुम्बई सूत्रों का कहना हैं कि जब तक स्वयं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नहीं चाहेंगे,तब तक उनका नागपुर से तबादला नहीं होंगा क्योंकि अप्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री की राजनीत का एक हिस्सा के तहत नागपुर को भलीभांति मुंढे ने संभाल रखा हैं, इसके साथ ही नागपुर में मुंढे के तैनात होने से मुख्यमंत्री नागपुर की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे।

मुम्बई सूत्र बतलाते हैं कि मुंढे को मुम्बई मनपा का अतिरिक्त आयुक्त पद का आफर मिला हैं, वे इसे नहीं स्वीकार कर रहे क्योंकि मुंढे काम करने के लिए स्वतंत्र प्रभार चाहते हैं।दूसरी कोरोना वाइरस के लिए सम्पूर्ण राज्य या मुम्बई क्षेत्र के लिए प्रमुख बनाने की भी चर्चा हिचकोले खा राह और तीसरा स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदीर्घ अनुभव को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने या देने की चर्चा हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय यह भी हैं कि मूढ़े नागपुर से फिलहाल जाने के मूड में नहीं हैं, वे नागपुर में उल्लेखनीय कार्य कर ‘रोल मॉडल’ तैयार करने की कोशिश कर रहे,हाल ही में एनएमसी और स्मार्ट सिटी के तहत एक बड़ा निविदा जारी किया गया,इसके मानक यह दर्शा रहे कि यह किसी विषय के लिए तैयार किया गया। याद रहे कि नागपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ ने इस्तीफा दे दिया,तब से यह जिम्मेदारी बतौर प्रभारी सीईओ मुंढे के पास हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.