Published On : Mon, Jul 1st, 2019

सरकार इनकी, ठेकेदार भी इनका, फिर भी पाटनसावांगी टोल नाके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का घेराव आंदोलन

Advertisement

विधानसभा चुनाव के पहले सत्ताधारियों की नौटंकी शुरू, भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच किया जा रहा आंदोलन, लगा ट्रैफिक जाम

नागपुर: भाजपा समर्थक खलतकर टोल नाका का ठेकेदार,राज्य व केंद्र में इन्हीं की सरकार बावजूद इसके इसी पक्ष के कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर टोल नाका के खिलाफ मोर्चा खोल यहाँ से हटाने की मांग की.जबकि विगत दिनों पतानसावांगी और मनसर स्थित टोल नाका को स्थानांतरित करने का आदेश जारी हो चूका हैं. लगभग डेढ़ घंटे बाद एकत्र हुए भाजपाइयों द्वारा भारी पुलिस बंदोबस्त के मध्य आंदोलन शुरू हो चूका हैं,जिसमें ग्रामीण भाजपा के नेता मंडली का समावेश हैं. आंदोलन का नेतृत्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव पोतदार,रामराव मोहाड़े,विवेक मोहाड़े,प्रकाश टेकाड़े,ज्ञानेश्वर गुरधे, अशोक तांदुलकर, वामन कुंभारे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।

याद रहे कि अक्टूबर में राज्य में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा.इसे ही ध्यान में रख स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने माहौल बनाने के उद्देश्य से आज पतानसावांगी स्थित राष्ट्रीय महामार्ग के टोल नाका की खिलाफत करते हुए पहली दफे नाका की घेराबंदी की.
उक्त महामार्ग से सम्बंधित केंद्रीय मंत्री और राज्य में सरकार भाजपा की हैं.पिछले ५ वर्षों में सत्ताधारियों द्वारा एक भी आंदोलन उक्त टोल नाका के खिलाफ नहीं किया गया.

इसके पूर्व टोल नाका का संचलन मुंबई के एक ठेकेदार कर रहे थे,इनके कार्य सीमा समाप्ति के बाद भाजपा नेता समर्थक खलतकर ने टोल संचलन का ठेका हासिल किया।हाल ही में नागपुर के ही भाजपा दिग्गज नेता पुनः केंद्रीय भूतल परिवहन व सड़क मंत्री बनाये गए.

Advertisement

इसके बावजूद टोल नाका पर भाजपा का मोर्चा समझ से परे हैं.जबकि इसी पक्ष की राज्य व केंद्र में सरकार हैं,केंद्रीय मंत्री व राज्य सरकार चाहे तो बिना आंदोलन के पतानसावांगी से टोल स्थानांतरित किया जा सकता हैं.विरोधी पक्ष और स्थानीय नागरिक सह आवाजाही करने वाले इस आंदोलन को भाजपा की दोहरी नित बतलाकर आवाजाही करने वालों के लिए अड़चन पैदा करने का आरोप लगाया।

समाचार लिखे जाने तक आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह भी जानकारी मिली कि टोल संचालक आंदोलनकारियों पर सावनेर पुलिस में चोरी,डकैती,मारपीट,धमकी देने,कांच फोड़ने पर मामला दर्ज करवाने रवाना हो चुका है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.