Published On : Mon, Dec 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र विधानसभा में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर हंगामा

Advertisement

नागपुर : नागपुर में महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा विपक्षी दल के नेता अजीत पवार ने उठाया, जिसको लेकर सदन में काफी हंगामा हुआ।

सरकार पर हमला बोलते हुए श्री पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीमा विवाद के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक को सार्वजनिक करना चाहिए और अगर राज्य सरकार सीमा विवाद के मुद्दे पर कोई प्रस्ताव लेकर आती है तो हम इसका समर्थन करेंगे।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्री पवार ने दावा किया कि एक लोकसभा सांसद को कर्नाटक सरकार ने बेलगावी जाने से रोक दिया और यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बावजूद हुई।

उन्होंने सवाल किया कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि को कहीं भी जाने से कैसे रोका जा सकता है। इसके अलावा, श्री पवार ने कहा कि जिला प्रशासन ने शिवसेना सांसद धैर्यशील माने को बेलगावी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

उनकी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि सीमा विवाद का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और कहा कि यह पहली बार है कि जब केंद्रीय गृह मंत्री ने इस मामले में हस्तक्षेप किया है और हमने अपना पक्ष बहुत स्पष्टता के साथ रखा है।

Advertisement
सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

डॉ. राजीव पोतदार ने जीत का दावा किया.. #nagpurnews #bjp #politicsnews

डॉ. राजीव पोतदार ने जीत का दावा किया.. #nagpurnews #bjp #politicsnews

सलमान अंसारी हत्याकांड में बड़ा मोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #murdernews

सलमान अंसारी हत्याकांड में बड़ा मोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #murdernews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges