Published On : Sat, Mar 18th, 2017

लगातार दस दिनों तक शुरू रहेगा आरटीओ कार्यालय

Advertisement

RTO nagpur
नागपुर:
 सरकारी अवकाश पर प्रशासकीय कोई भी कार्यालय शुरू रहे यह सबके लिए आश्चर्य की बात होगी। अवकाश वह भी गुडीपाड़वा जैसा त्योहार होने के बाद भी आरटीओ यानी प्रादेशिक परिवहन कार्यालय शुरू रहनेवाला है। केवल गुडी पाड़वा पर ही नहीं बल्कि इस बीच आनेवाले रविवार और चौथे शनिवार की भी छुट्टियां विभाग को नहीं मिल पाएगी। इस स्थिति में आरटीओ ग्रामीण १९ से लेकर २८ मार्च तक लगातार १० दिनों तक शुरू रहेगा।

दरअसल गुडीपाड़वा के अवसर पर बड़े पैमाने पर वाहनों की बिक्री होती है। नए वाहनों के आरटीओ पासिंग के लिए यह कार्यालय शुरू रखा जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक महसूस सरकार के पास जमा हो सके इसलिए आरटीओ नागपुर ग्रामीण कार्यालय १९, २५, २६ और २८ मार्च को भी शुरू रखे जाने के आदेश विभाग के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने दिए हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.