Published On : Thu, May 4th, 2017

आरटीई के शेष बच्चों के लिए निकाला जाएगा चौथा ड्रा

Advertisement


नागपुर:
शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई ) के तहत अब तक 3 ड्रा निकाले जा चुके हैं। 7099 एडमिशन में से अब तक 5663 विद्यार्थियों के नंबर लग चुके हैं। जिले में अब तक आवेदन के मुकाबले करीब 80 प्रतिशत एडमिशन हो चुके हैं।

बचे हुए 1450 एडमिशन के लिए दो या तीन दिनों में ड्रा की घोषणा की जाएगी। आरटीई के अंतर्गत पहला ड्रा लगभग दो महीने पहले निकाला गया था। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों के एडमिशन से सम्बंधित स्कूल और स्कूल के पते का एसएमएस भेजा गया था। सभी अभिभावकों को दी गई तारीख तक स्कूल में एडमिशन के लिए कहा गया था। जिसमें से कई बच्चों के एडमिशन कट चुके थे।

दूसरे और तीसरे ड्रा में भी एडमिशन किए गए। हालांकि कई विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं मिलने से कई अभिभावक निराश और परेशान भी हुए थे। राज्य सरकार की ओर से दिए गए आरटीई के अंतर्गत अब तक 1450 बच्चों के एडमिशन होंगे। इस बार कई बच्चों के एडमिशन भी काट दिए गए। जिस वजह से कई अभिभावक परेशान हुए। इसकी जानकारी देते हुए सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक प्रेमचंद राऊत ने बताया कि जब तक पूरे एडमिशन नहीं होते तब तक ड्रा की प्रक्रिया चलती है। और दो या तीन दिनों में चौथा ड्रा निकाला जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.