Published On : Mon, Apr 3rd, 2017

6 अप्रैल को आरटीई का दूसरा राउंड

Advertisement

नागपुर: कमजोर तबके के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के मक़सद से सरकार ने आरटीई(शिक्षा का अधिकार) कानून लाया था। पहले ड्रा के बाद दूसरा राउंड 6 अप्रैल को होगा । शैक्षणिक वर्ष 2017 के लिए पिछले महीने से आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू का गई है। ड्रा निकालने के बाद बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल पर जानकारी दी गई थी। साथ ही बच्चो के एडमिशन स्कूलों में 20 मार्च से पहले कराने की सूचना भी दी गई थी। इस दौरान 3 हजार विद्यार्थियों को स्कूलों में प्रवेश दिया जा चुका है।हालांकि पहले राउंड में चुने गए विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया की अवधि भी बढ़ाई थी। अब 5 अप्रैल तक विद्यार्थी दिए गए स्कूलों में प्रवेश पा सकते हैं। जितने विद्यार्थियों का पहले राउंड में चयन किया गया है। लगभग उतने ही विद्यार्थियों का एडमिशन अभी स्कूलों में होना बाकी है।

जिला परिषद के शिक्षणाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरा राउंड कैंसिल नहीं किया गया था। वह मंजूर हो चूका है।प्रवेश की मियाद बढ़ाने की वजह से दूसरे राउंड के लिए थोड़ी देरी हुई। उन्होंने बताया की दूसरा राउंड 6 अप्रैल को ही होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.