Published On : Sat, Jun 15th, 2019

RTE का दूसरा ड्रा आज

Advertisement

RTE, Nagpur

नागपुर: मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून (आटीई) के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत स्थान दुर्बल व वंचित तबके के लिए प्रवेश आरक्षित होता है. गत तीन महीने से प्रवेश की यह प्रक्रिया चल रही है. इसका पहला रांउड समाप्त हो चुका है और दूसरे राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

दूसरे राउंड का ड्रा 15 जून को निकाला जाएगा. निजी बिना अनुदानित व अर्थस्वसहायी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत मुफ्त प्रवेश दिया जाता है. राज्य के 9,195 स्कूलों में 1 लाख 16,779 प्रवेश स्थान दर्शाए गए हैं. राज्य में 8 अप्रैल को आरटीई का पहला ड्रा निकाला गया था. ड्रा के अनुसार पहले राउंड में राज्य भर से 60 हजार 706 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इसमें से 44,983 विद्यार्थियों का प्रवेश निश्चित निश्चित हुआ.

पहले 20 मई से इसका दूसरा राउंड शुरू होने की चर्चा थी लेकिन दूसरा राउंड शुरू न करते हुए पालकों को उनके द्वारा किए गए आवेदनों में सुधार करने का मौका दिया गया. अब आने वाले कुछ ही दिनों में स्कूल शुरू होने वाले हैं फिर भी दूसरे राउंड का कोई पता नहीं होने इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आरटीई की सूची इस बार लटक सकती है.

जिले में 3 हजार प्रवेश
नागपुर जिले में 7 हजार 204 सीटों में से नर्सरी के लिए 254, केजी के लिए 77 और पहली कक्षा के लिए 6,873 स्थान आरक्षित किए गए थे. पहले राउंड में 5,699 विद्यार्थियों का चयन किया गया. इन विद्यार्थियों आवश्यक कागजात की जांच 12 से 24 अप्रैल से की जानी थी. लेकिन अब भी कागजात जांच के लिए अपेक्षा से कम पालकों के पहुंचने के कारण दो बाद तिथियां बढ़ाई गईं. इसके तहत शुक्रवार को आखिरी दिन था. अब तक 3,904 विद्यार्थियों का ही प्रवेश निश्चित हो सका है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.