Published On : Tue, Feb 9th, 2021

RTE में ऑनलाइन प्रक्रिया आधे से अधिक स्कूलों का पंजीयन नहीं

Advertisement

नागपुर : मुफ़्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत पालकों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित तिथि अनुसार 9 फ़रवरी को होने वाली थी लेकिन शालाओं द्वारा राज्य में आधे से अधिक भी पंजीयन शालाओं द्वारा किया नहीं गया है और अगर हम नागपुर की बात करें तो नागपुर शहर और ज़िले में 662 शालाओं द्वारा पंजीयन कराया गया था

लेकिन RTE एक्शन कमिटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ़ द्वारा प्रक्रिया की जानकारी लेने शालाओं द्वारा पंजीयन किए गए आंकड़े सामने आए हैं जिसमें मात्र 294 शालाओं ने अभी तक पंजीयन कराया है ऐसी परिस्थिति में ऑनलाइन प्रक्रिया को कैसे अमल में लाई जाएगी ?नियमानुसार धारा 18 के अंतर्गत शाला द्वारा पंजीयन किया जाता है

और हामी पत्र भी प्रस्तुत करते हैं कि हम 25 प्रतिशत आरक्षण मुफ़्त शिक्षा के अधिकार में अपने प्रवेश कोटे में रखेंगे ऐसी हालत में सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव में शालाओं की मान्यता निकालनी चाहिए जिससे मुफ़्त शिक्षा के अधिकार का हनन और विद्यार्थियों के अधिकार का उल्लंघन होने से बचेगा ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.