Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

RTE फॉर्म में गलतियां सुधारने का अब 4 मार्च तक मौका

Advertisement

नागपुर– मुफ़्त शिक्षा के( RTE ) अधिकार अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए पालक को द्वारा आवेदन भरते वक़्त अनेक प्रकार की गलतियाँ हुई है इसकी शिकायत आरटीई एक्शन कमिटी के चेयरमैन शाहिद शरीफ़ को प्राप्त हुई थी. उसी के आधार पर सरकार के अधिकारियों से पत्र व्यवहार कर के आवेदन को दुरुस्त करने के लिए तिथि बढ़ाने के लिए ज्ञापन दिया गया था. इस पर सरकार का तर्क था की आवेदन अधिक मात्रा में पालकों द्वारा भरे गए हैं.

जिसमें नागपुर में एक सीट के लिए पाँच दावेदार हैं वहीं दूसरी ओर गलतियों को सुधारने के लिए सरकार नए अवसर दिया है. जिसमें
बच्चे के नाम में गलती, डेट ऑफ़ बर्थ में गलती, लिंग में गलती, जाति उल्लेख करने में गलती, सिंगल मदर सेलेक्शन करने में चूक हो जाना, गूगल मैप में ग़लत बलून सिलेक्ट हो जाने के कारण दूरी की वृद्धि होना आदि को दुरुस्त किया जा सकता है, इसके साथ ही बच्चे के हैंडीकैप होने का चयन करने में भूल की भी दुरुस्ती की जा सकती है.

शरीफ ने पालकों से निवेदन किया है कि जहाँ आवेदन दुरुस्त करें वहाँ इंटरनेट स्पीड और सरवर सही चल रहे हो इसका पता कर ले, अन्यथा आवेदन भरते वक़्त रुक जाए.पालकों द्वारा की गई गलतियों को सुधारने के लिए भी पुराने आवेदन को रद्द करना होगा और नए सिरे से आवेदन की प्रक्रिया करनी होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.