Published On : Mon, Feb 17th, 2020

मेहतर समाज के बच्चों के लिए शुरू हुआ आरटीई मार्गदर्शन केंद्र

Advertisement

नागपुर– मुफ़्त शिक्षा के अधिकार ( RTE ) अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए मेहतर समाज के को -आपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय सभागृह में शिक्षा के अधिकार और मार्गदर्शन केंद्र शिबिर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो.शाहिद शरीफ़ कमेटी द्वारा एडमिशन पाने में मेहतर समाज को होनेवाली कठिनाइयों के विषय पर सभी मौजूद को अवगत किया और पालकों को मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह कछुआ ने की और पालकों को होने वाली समस्याओ के विषय में सरकार के सामने मुद्दे रखने की बात कही.

कार्यक्रम के आयोजक किशोर बिरला ने आरटीई ( RTE ) सेवा केंद्र के विषय में जानकारी दी . उन्होंने कहा कि बेहतर समाज के लिए नागपुर शहर की पाँचो दिशाओं में केन्द्र संचालित किए जाएंगे. जिससे की मेहतर समाज के पालक अपने बच्चों को मुफ़्त शिक्षा के अधिकार में आवेदन कर पाएंगे. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विलास झझोटे ने किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.