Published On : Fri, Apr 28th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

आरटीई एडमिट कार्ड लेकर भटक रहे पालक

शिक्षा विभाग की उदासीनता का सुबूत ।
Advertisement

भारतीय संविधान के अंतर्गत संवैधानिक अधिकार शिक्षा का मिल रहा है लेकिन अगर हम बात करें तो मुफ़्त शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत प्रवेश पाने के बावजूद भी एडमिट कार्ड लेकर दर दर भटक रहे पालक इन मामलों की शिकायत आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ को प्राप्त हुई जिसमें है नियमों की अनदेखी कर पालकों से पैसे की उगाही स्कूल कर रहे हैं न्यू मेरीडाइना कॉन्वेंट ने हद पार कर दी ६००० रूपये और ११०० रूपए एडमिशन के लिए विद्यार्थी पीयूष भोजराज गवली 23NG012515 से पैसे भरने की शर्त पर एडमिशन दिया जाएगा ऐसा स्कूल वालों ने कहा। दूसरा मामला बूटी पब्लिक स्कूल द्वारा फ़ोन करके पालकों से ढाई सौ रुपये एडमिशन फ़ॉर्म की माँग की गई इन मामलों की जानकारी यूआरसी-२ के कार्यालय को भी दी गई ।

नियमानुसार कमेटी द्वारा एडमिट कार्ड देने के बाद स्कूल को अधिकार नहीं है किसी प्रकार के दस्तावेज़ की माँग नहीं कर सकता और कोई प्रतिज्ञापत्र पालक से लेने नहीं है लेकिन स्कूल द्वारा पालको को यातनाएं दी जा रही है पालक भटक रहे कमिटी के सदस्य कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते और शिक्षण अधिकारी माध्यमिक रवीन्द्र काटोलकर जिनके अंतर्गत यू आरसी-२ की कमेटी कार्य कर रही है वह भी इन समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement