Published On : Wed, Mar 8th, 2017

आरटीई के ड्रा निकाले गए

Advertisement


नागपुर
: शिक्षा के कानूनन अधिकार (आरटीई ) के तहत 2 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक बच्चो के अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करने थे। जिसमे से 23 हजार 462 विद्यार्थियों के आवेदन विभाग को प्राप्त हो चुके थे। 621 स्कूलों में 7099 सीट आरटीई के अन्तर्गत आरक्षित रखी गई थी। बुधवार को श्रद्धानंदपेठ स्थित टी.बी.आर.मुंडले इंग्लिश मीडियम स्कूल में आरटीई का पहला ड्रा निकला । महिला दिवस होने के अवसर पर बालिका द्वारा यह ड्रा निकाला गया । इस दौरान नागपुर विभाग के शिक्षा उपसंचालक अनिल पारधी, जिला परिषद के शिक्षाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे, विलास डोर्लीकर, आरटीई एक्शन कमिटी अध्यक्ष ने भी ड्रा निकाला।

कार्यक्रम में शिक्षाधिकारी दीपेंद्र लोखंडे ने कहा की जनजागृति और मीडिया के कारण ही ज्यादा से ज्यादा नागरिक इस योजना का लाभ उठा पाए। नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेण्टर प्रणाली द्वारा बच्चों के चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अभिभावकों को एसएमएस भेजे जाएंगे। जिन बच्चों का प्रथम ड्रा में चयन न होने पर उनके अभिभावकों को भी एसएमएस भेजे जाएंगे। अभिभावक आवेदन क्रमांक और पासवर्ड द्वारा चुने जाने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र में स्कूल में एडमिशन करने की तारीख दी होगी दी गई तारीख के अनुसार ही एडमिशन कराना अनिवार्य होगा। जो अभिभावक निर्धारित तारीख तक अपने बच्चों के एडमिशन आवंटित स्कूल में नहीं कराएंगे उन्हें फिर मौका नहीं दिया जाएगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.