Published On : Wed, Nov 13th, 2019

आरटीई: बोगस पता देकर लिए गए एडमिशन 3 महीने बाद भी स्कुल ने नहीं किए कैंसिल

Advertisement

नागपुर– आरटीई के तहत बोगस पता देने के बाद भी शहर की एक नामांकित स्कुल ने आरटीई वेरिफिकेशन कमेटी की रिपोर्ट के बाद भी एडमिशन कैंसिल नहीं करने की जानकारी सामने आयी है. बोगस अड्रेस के तहत करीब 6 पालकों ने अपने बच्चों के प्रोविजनल एडमिशन कराएं थे. इन 6 बच्चों के एडमिशन सिविल लाइन्स के भवंस में नर्सरी में किए गए थे. एडमिशन पाने के लिए बच्चों के पालको ने बोगस पता दिया था.

आरटीई वेरिफिकेशन के सदस्य कई बार इन पालकों के दिए हुए पते पर पहुंचे. लेकिन कभी भी पालक नहीं मिले. जिसके कारण बोगस पता देकर एडमिशन लिए जाने की शिकायत आरटीई वेरिफिकेशन कमेटी ने शिक्षणाधिकारी को दी थी. इसके बाद कार्रवाई करने का पत्र शिक्षणाधिकारी की ओर से स्कुल को दिया गया था. बावजूद इसके 3 महीने बाद भी अब तक यह 6 एडमिशन भवंस स्कुल ने कैंसिल नहीं किए है.शिक्षणाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश में साफ़ लिखा है की गलत पता देकर एडमिशन लेने पर पालकों पर आपरधिक कार्रवाई की जाएगी.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके साथ अगर दिए गए पते पर अगर पालक नहीं रहते, या फिर इसकी शिकायत मिलती है. तो भी एडमिशन कैंसिल किए जाए. लेकिन नियमों को ताक पर रखकर स्कुल की तरफ से किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है.

जानकारी के अनुसार इसमें से एक पालक सीए रोड पर रहता है और बाकी अन्य जगहों पर रहते है. यह मामला यूआरसी-2 का है. जानकारी के अनुसार शिक्षणाधिकारी की ओर से उपशिक्षणाधिकारी राठोड, सेक्शन ऑफिसर ज्योत्स्ना हरड़े को इस मामले में स्कुल से संज्ञान लेने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक इन दोनों अधिकारियो ने किसी भी तरह का कोई भी संपर्क स्कुल से नहीं किया है.

Advertisement

इस बारे आरटीई वेरिफिकेशन ऑफिसर मो. शाहिद शरीफ ने बताया की 6 प्रोविजनल एडमिशन जो भवंस स्कुल ने दिए है. वे सभी बोगस पते के आधार पर लिए गए एडमिशन है. हमने पूरी जांच की है. जो पता पालकों ने दिया है वे उस पते पर रहते ही नहीं है.

हमने शिकायत भी है बावजूद इसके अब तक स्कुल ने एडमिशन कैंसिल नहीं किए है और उपशिक्षणाधिकारी, सेक्शन ऑफिसर की ओर से भी किसी भी प्रकार का संज्ञान स्कुल को लेकर लेकर नहीं किया गया है. पते का सबसे बड़ा प्रूफ गैस सिलिंडर की बुक पर दिया गया पता होता है. लेकिन इन पालकों के पास दिए हुए एड्रेस का सिलिंडर बुक भी नहीं है. जिससे यह साफ़ होता है कि दिया गया पता बोगस है.

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges