Published On : Tue, Jul 3rd, 2018

शिक्षामंत्री से आरटीई एक्शन कमिटी करेगी आरटीई से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की मांग

Advertisement

RTE, Nagpur

नागपुर: आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में पालकों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. इन समस्याओ को लेकर पालकों की शिकायतो की समस्याओं का निवेदन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव समेत शहर के शिक्षा उपसंचालक को भी दिया गया था.

लेकिन अब तक किसी भी तरह का समाधान विद्यार्थियों के पालकों का नहीं हो पाया है. जिसके कारण पालकों समेत इन पालकों की समस्याओं को उजागर करनेवाली संस्था आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो. शाहीद शरीफ ने नाराजगी जाहिर की है. शरीफ ने बताया कि कल से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र में राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे से इस बारे में शिकायत की जाएगी और उनसे सुनवाई लगाने की भी मांग करने की बात शरीफ ने बताई.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शरीफ का कहना है विद्यार्थियों के पालकों को रि- एडमिशन के लिए पैसो की मांग कई स्कूलों की ओर से की जा रही है. जो सीलबंद स्कुल विद्यार्थी को एडमिशन के लिए दी गई थी. उस बच्चे का अभी तक किसी भी स्कूल में एडमिशन नहीं हुआ है. 16 किलोमीटर वाले विद्यार्थियों को एडमिशन दिया गया है.

जबकि 3 किलोमीटर से भी कम अंतर वाले विद्यार्थियों के एडमिशन भी नहीं हुए हैं. जिन बच्चों के घर ज्यादा अंतर पर है, उनके एडमिशन को निरस्त कर कम अंतर वाले विद्यार्थियों को एडमिशन देने की मांग की गई थी. लेकिन उसका भी अभी तक कुछ नहीं हो सका है. शरीफ का कहना है कि मॉनसून सत्र में शिक्षामंत्री से आरटीई एडमिशन से जुड़े इन सभी मामलों में सुनवाई की मांग करेंगे और इन विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.