Published On : Wed, Apr 17th, 2019

गलत गूगल मैपिंग के चलते आरटीई के 167 आवेदन रद्द

Advertisement

नागपुर– मुफ़्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत आरटीई एडमिशन के आवेदन में निवास स्थान के लिए गूगल मैंपिंग करना आवश्यक है. लेकिन आवेदन के दौरान गलत गूगल मैंपिंग पाए जाने पर 167 आवेदन रद्द कर दिए गए.

वेरिफ़िकेशन कमेटी के माध्यम से 118 व 104 लॉटरी द्वारा प्राप्त आवेदनों के आज प्रमाणित आवेदन से 167 आवेदन गूगल मैपिंग सही नहीं होने के कारण निरस्त किए गए और 75 प्रति आवेदन पात्र किए गए इसके आदेश पालकों को 18 अप्रैल को दिए जाएंगे. लॉटरी सिस्टम में पहले एक किलोमीटर वाले आवेदनों को ही शासन समिति ने पात्र किया है और जो आवेदन एक किलोमीटर के ऊपर के हैं ऐसे पालकों ने गूगल मैपिंग सही नहीं की थी इसके कारण सिस्टम ने उनके मैपिंग अनुसार 1 किलोमीटर के अंतर्गत वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया है. कमिटी में मामला सामने आया कि पहले से जिन बालकों का नाम सरल में चढ़ा हुआ है और वो पहले से किसी दूसरे स्कूल में शिक्षा ले रहे हैं ऐसी परिस्थिति में लॉटरी द्वारा प्राप्त एडमिशन को ऑनलाइन अपडेट ने निरस्त कर दिया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जिन पालकों ने आरटीई में प्रवेश लेने के लिए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का प्रति आवेदन किया था वो ऑटो सिस्टम से निरस्त हो गए.

निरस्त किए हुए प्रति आवेदन दोबारा सेकेंड लॉटरी में नहीं आएंगे. 16 अप्रैल को यूआरसी में 229 प्रति आवेदन प्राप्त हुए और यूआरसी टू में 66 प्रति आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनको लॉटरी में प्रवेश का आदेश मिला है. दोनों कमिटी की संयुक्त बैठक हुई जिसमें उपशिक्षणअधिकारी उमेश राठौड़, विस्तार अधिकारी भास्कर जोड़ें ,ज्योत्सना हरडे तथा आरटीई एक्शन कमेटी चेयरमैन व वेरीफिकेशन ऑफ़िसर शाहिद शरीफ़ मौजूद थे. दोनों कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सभी आवेदनों की जांच करके निर्णय लिया गया. सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक प्रेमचंद राउत ने सभी का आभार माना है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.