Published On : Tue, Oct 17th, 2017

लुधियाना में RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

Advertisement

लुधियाना: लुधियाना के कैलाश नगर में मंगलवार सुबह आरएसएस नेता रवींद्र गोसाई की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 60 वर्षीय रविंदर उस समय शाखा से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर मोटरसाइकल से आए थे। हालांकि अभी हमलावर और हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

इससे पहले केरल के सीएम पी विजयन के गृह जिले कन्नूर में एक बार फिर एक आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला हुआ था। जख्मी आरएसएस कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लंबे अरसे से कन्नूर बीजेपी-आरएसएस और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के खूनी संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। थालसेरी के नजदीक मुझुप्पिलांगद में कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बता दें कि केरल और देश के दूसरे इलाकों में आरएसएस कार्यकर्ताओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ बीजेपी जन रक्षा रैली निकाल रही है। इस रैली का आज केरल में आखिरी दिन है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.