Published On : Wed, Oct 26th, 2016

संघ करेगा समाज में समरसता बढ़ाने का काम, चलाया जायेगा खास अभियान

Advertisement

deepak tamshettiwar,
नागपुर
: देश भर में सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने के लिए संघ ने अभियान शुरू किया है। जिसके अंतर्गत कई तरह के अभियान संघ खुद चलाने वाला है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सामाजिक टकराव को ख़त्म करने के लिए एक गाँव एक श्मशान, एक तलाव और एक मंदिर का नारा पहले ही स्वयंसेवको को दे चुके है। जिस दिशा में संघ काम कर रहा है। आरएसएस ने देश भर में धर्मिक टकराव से अक्सर सामना करने वाले इलाको में विवाद की वजह की तलाश के लिए आतंरिक सर्वे करवा रहा है। जिसकी रिपोर्ट वर्ष प्रतिपदा यानी गुडीपाडवा के दौरान आएगी। संघ को प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर संघ इस दिशा में अपने काम को आगे बढ़ाएगा।

बुधवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदर्भ प्रांत कार्यवाहक दीपक तामशेट्टीवार ने यह जानकारी पत्रकारों को दी। प्रांत कार्यवाहक ने तेलंगाना के भाग्यनगर में हाल ही में आयोजित हुई संघ की अखिल भारतीय कार्यकारणी मंडल की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक के दौरान दो प्रस्ताव पास किये। संघ ने अपने पहले प्रस्ताव में केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पर अनियंत्रित हिंसा और संघ के स्वयंसेवको पर हमला किये जाने का आरोप लगाते हुए। साम्यवादी ताकतों को को देश की एकता के लिए खतरा बताया।

संघ के अनुसार राज्य में साम्यवादी कैडर ने उसके 250 से अधिक स्वयंसेवको की हत्या करवाई है। इसी बैठक में दूसरा प्रस्ताव एकात्म मानव दर्शन के विचार को फ़ैलाने के संबंध में पारित किया। संघ ने इस बैठक में विभिन्न राज्यो में जेहादी साम्प्रदायिक घटनाओं की कड़ी आलोचना भी की।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विदर्भ प्रांत कार्यवाहक दीपक तामशेट्टीवार ने संघ के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि संघ दिन ब दिन विस्तार कर रहा है। देश भर में 33252 जगहों पर संघ की शाखाएँ शुरू है। पिछले वर्ष की तुलना में 1718 की वृद्धि हुई है। देश भर में संघ की 52102 शाखाएँ शुरू है। संघ की संयुक्त शाखाओं, विद्यार्थी शाखाओं और व्यावसायिक शाखाओं में भी वृद्धि हुई है। तामशेट्टीवार के अनुसार शिक्षा, आरोग्य, सामाजिक और स्वावलंबन पर आधारित कई प्रकल्प शुरू है। समाज में एकता बढ़ाने के लिए संघ अभियान चलाएगा। और गो सेवा गो संवर्धन के काम को तेजी से बढ़ाया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges