Published On : Sat, Dec 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Advertisement

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है. शनिवार को यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है. उसके बारे में पता किया जा रहा है.

डीसीपी जोन III गोरख भामरे ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर 1 बजे एक फोन आया था. एक व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है.डीसीपी ने बताया कि एक बम निरोधक दस्ते (BDDS) और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुलाया गया. कैंपस की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

Gold Rate
02 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,200/-
Gold 22 KT ₹ 1,40,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

डीसीपी ने कहा कि एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस कर रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement