Published On : Thu, Mar 2nd, 2017

केरल के मुख्यमंत्री के सिर की कीमत एक करोड़ रुपए!

Advertisement


नागपुर:
 अपने सनक का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उज्जैन शहर प्रमुख ने केरल के मुख्यमंत्री के सिर की कीमत एक करोड़ रूपए लगायी है। डॉ. चंद्रावत नामक इस संघ के पदाधिकारी ने घोषणा की है कि जो भी केरल के मुख्यमंत्री पिंजारी विजयन की हत्या करेगा, उसे वह एक करोड़ रूपए बतौर इनाम अदा करेगा।

उज्जैन में ही आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. चंद्रावत ने यह सनक भरा फरमान जारी किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा सांसद चिंतामणि मालवीय और विधायक मोहन यादव प्रमुखता से मौजूद थे। लेकिन संवैधानिक पद पर आसीन दोनों में से किसी भी जन-प्रतिनिधि ने डॉ. चंद्रावत के सनकी फरमान पर सार्वजानिक ऐतराज नहीं जताया, न निंदा-आलोचना की है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मई 2016 में केरल में वाम गठबंधन की सरकार के सत्तासीन होने के बाद अभी तक आठ भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या वाम विचारधारा के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा चुकी है। डॉ. चंद्रावत इन हत्याओं का दोषी सीधे तौर पर पी. विजयन को मानते हैं क्योंकि श्री विजयन केरल के मुख्यमंत्री हैं और इन हत्याओं को रोकने में नाकामयाब रहे हैं।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालाँकि पी. विजयन भी हाल-फ़िलहाल विवादों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने आरएसएस को हिटलर एवं मुसोलिनी की तरह ही समाज को बांटने वाली विचारधारा का संवाहक करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आरएसएस ने भारत में मुसलमानों, इसाईओं और कम्युनिस्टों को अपना आंतरिक दुश्मन मानकर उनपर हमला करना शुरु कर दिया है ताकि इन्हें वे देश से ख़त्म कर सकें।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.