Published On : Wed, Feb 22nd, 2017

आरक्षित डिब्बे में अवैध सफर कर रहे यात्रियों से वसूले गया 9 लाख का जुर्माना

Train

File Pic


नागपुर:
मध्य रेल नागपुर के मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पिछले 40 दिनों में 7 विभिन्न जगहों पर किलाबंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह विशेष टिकट जांच अभियान मध्य रेल नागपुर मंडल के बुटीबोरी, नागपुर, कलमेश्वर, सेवाग्राम तथा बल्लारशाह इन स्टेशनों पर चलाया गया।

इस टिकट जांच अभियान में अनियमित यात्रा कर रहे यात्रियों और बिना बुक किए गए लगेज के कुल 2715 मामले सामने आए। जिनसे 8 लाख 85 हजार 215 रुपए जुर्माना वसूला गया। दरअसल मासिक पास धारक यात्री सामान्य कोच में सफर न करते हुए आरक्षित डिब्बे में बैठ जाते है। जिसकी शिकायत लगातार आने की वजह से मध्य रेल की ओर से कार्रवाई की गयी।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
19 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,10,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,02,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,29,600/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above