Published On : Sun, Apr 26th, 2015

सालेकसा : सर्राफा दुकान से उड़ाया 4.25 लाख का माल

Advertisement


लक्ष्मीप्रसाद सोनी की सर्राफा दुकान में हुई चोरी

सालेकसा (गोंदिया)। शनिवार की रात सर्राफा दुकान में चोरी हुई. इसमें नगदी राशि एवं आभूषणों को मिलाकर 4,24,916 रु. की सामग्री पर हाथ साफ किया गया. सालेकसा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है.

सालेकसा-आमगांव रोड पर स्थित लक्ष्मीप्रसाद सोनी की सर्राफा दुकान में 26 अप्रैल को तड़के चोर घुसे और उन्होंने 8 किलो चांदी, 51.250 ग्राम सोना, 10 हजार रु. के बैटेंक्स के आभूषण, 1 हजार रु. मूल्य के राशि के पत्थर और नगद 5 हजार रु. का माल उड़ा दिया. सुबह उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी मिली. यह चोरी रात 12.30 से 4 बजे के दौरान होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है.

घटना के दौरान परिवार के पूरे सदस्य मौजूद थे, लेकिन रात के समय गहरी नींद में होने से उन्हें चोरी का आभास तक नहीं हुआ. चोरों ने प्रवेश के लिए पीछे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे. इस घटना की जानकारी मिलते ही आमगांव के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अजय देवरे, देवरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी गजानन राजमाने, संदीप पखाले ने घटनास्थल का जायजा लिया.

थानेदार संदीप रणदिवे, एपीआई देवीदास हंडोरे, पुलिस कर्मी रामकृष्ण मेहर, कुशलचंद मेहर और संतोष समरीत जांच कर रहे हैं. घटना के बाद डाग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया, लेकिन अभी तक जांच आगे नहीं बढ़ पाई है.

Advertisement
representational Pic

representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.