Published On : Sat, Apr 4th, 2015

अकोला : 34 हजार की सामग्री चोरी

Advertisement


अकोला।
पुराना शहर के गुलजारपुरा निवासी राजेश रमेश अंबेरे ने डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार तडके 2 बजे उसके गुलजारपुरा स्थित घर में फरियादी अपने परिवार के साथ आंगन में  सोया हुआ था. मकान के प्रवेश द्वार को ताला लगाकर पत्नी ताले की चाबी तकिये के नीचे रखकर सोयी हुई थी. इसी दौरान अज्ञात चोर ने चाबी निकालकर दरवाजा खोला और घर में रखी आलमारी खोलकर  सोने-चांदी के आभूषण व नगद राशि मिलाकर 34 हजार रूपए का माल पार कर दिया. सुबह नींद खुलने पर चोरी का मामला उजागर हुआ. इस संदर्भ में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत पुलिस ने मामला  दर्ज किया है.

representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.